सिंजर शहर का बड़ा हिस्सा आईएस आतंकियों से मुक्त
(International)

कुर्द लड़ाकों ने इस्लामिक स्टेट (आइएस) के आतंकियों के कब्जे से उत्तरी इराक के सिंजर शहर के बड़े हिस्से को मुक्त करा लिया है। मोसुल से करीब 100 किमी दूर स्थित इस शहर पर आतंकियों ने अगस्त में कब्जा कर लिया था। वहीं इराकी सेना ने तेल अफर स्थित एक सैन्य अड्डे पर दोबारा कब्जा कर लिया है। शिन्हुआ ने कुर्दिस्तान डेमोक्रेटिक पार्टी (केडीपी) की वेबसाइट के हवाले से बताया कि सिंजर के बाकी हिस्से को आतंकियों को खदेड़ने के लिए जबरदस्त लड़ाई चल रही है। रविवार दिनभर भारी गोलीबारी और तेज धमाके सुनाई देते रहे। अमेरिकी लड़ाकू विमानों और बम निरोधक दस्तों की मदद से कुर्द लड़ाके

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।