मुंबई आतंकी हमले के प्रमुख साजिशकर्ता लखवी को जमानत मिलने पर अमेरिका चिंतित
(International) विदेश विभाग की उपप्रवक्ता मैरी हार्फ ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मुंबई आतंकी हमले के कथित साजिशकर्ता लखवी को जमानत मिलने के बारे में रिपोर्ट पर हम चिंतित हैं।’ हार्फ ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘पाकिस्तान सरकार ने मुंबई (हमले) के साजिशकर्ताओं को सजा दिलाने में सहयोग का वादा किया है और हमने उनसे यह प्रक्रिया जारी रखने का अनुरोध करेंगे।’ गौरतलब है कि पाकिस्तान की एक अदालत ने लखवी को जमानत दे दी है लेकिन हालांकि अब तक वह रिहा नहीं हुआ है। इस बीच, अमेरिका ने जम्मू कश्मीर के चुनावों को भारत का अंदरूनी राजनीतिक मुददा बताते हुए इस संबंध में किसी तरह की टिप्पणी से इंकार किया। हार्फ ने जम्मू कश्मीर के चुनावों के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘मैं (कोई टिप्पणी) नहीं करूंगी।’ उन्होंने कहा, ‘यह जाहिर तौर पर भारत का अंदरूनी राजनीतिक मुददा है।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।