सोनी पिक्चर्स हैकिंग को लेकर अमेरिका के साथ टकराव के बाद उत्तर कोरिया में नौ घंटे इंटरनेट सेवा बाधित रहने के बाद मंगलवार को बहाल हो गई है। उत्तर कोरिया ने अमेरिका को तबाह करने की धमकी दी थी। हालांकि अमेरिका ने इंटरनेट सेवा बाधित होने में अपना हाथ होने से इन्कार किया है। इंटरनेट व्यवस्था पर नजर रखने वाली अमेरिकी कंपनी डिन ने कहा कि सेवा में रुकावट की असल वजह पता नहीं है लेकिन यह तकनीकी गड़बड़ी या हैकिंग का मामला हो सकता है। सोनी पिक्चर्स पर साइबर हमले की जांच से जुड़े अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि उनकी सरकार ने उत्तर कोरिया के खिलाफ कोई साइबर कार्रवाई नहीं की है। डिन ने कहा कि उत्तर कोरिया में इंटरनेट सेवा सोमवार को डांवाडोल हुई और धीरे-धीरे पूरी तरह से ठप हो गई। पिछले हफ्ते सोनी पर हुए साइबर हमले का आरोप उत्तर कोरिया पर लगाया गया था, जबकि उत्तर कोरिया ने इससे इन्कार किया था। राष्ट्रपति ओबामा ने ‘उचित’ कार्रवाई की बात कही थी। इस
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।