सऊदी अरब में दुराचारी का सिर कलम
(International)
सऊदी अरब में बच्चे से अप्राकृतिक यौनाचार करने वाले एक व्यक्ति का सिर काट दिया गया । सऊदी अरब के गृह मंत्री ने कहा कि सुलेमान बिन अब्दुल्ला को एक बच्चे का अपहरण करने, उसे बांधने और उससे श्घिनौना कृत्य करनेश् का दोषी पाया गया। सरकारी सऊदी प्रेस एजेंसी ने मंत्रालय की तरफ से जारी विज्ञप्ति का हवाला देते हुए बताया कि अधिकारियों ने बुरायदाह शहर में उसे सजा दी जो रियाद के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। समाचार एजेंसी एएफपी के आंकड़े के मुताबिक वह उन 84 सऊदी और विदेशी नागरिकों में शामिल है, जिसे इस साल मौत की सजा दी गई। सऊदी अरब के कडे इस्लामिक शरिया कानून के मुताबिक बलात्कार, हत्या, नशीले पदार्थों की तस्करी, धर्म का त्याग करने और हथियारबंद डकैती में मौत की सजा का प्रावधान है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।