पाकिस्तान के पूर्व सैन्य राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ के खिलाफ चल रही सुनवाई पर पाकिस्तान की एक अदालत ने रोक लगा दी है। यह रोक तीन नए आरोपियों की ओर से देशद्रोह के मुकदमे में उन्हें शामिल किए जाने के फैसले को चुनौती देने के बाद लगाई गई है। पूर्व प्रधानमंत्री शौकत अजीज, पूर्व मुख्य न्यायाधीश अब्दुल हमीद डोगर और पूर्व कानून मंत्री जाहिद हमीद की याचिका पर इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने सुनवाई की। इन तीनों को मुशर्रफ के खिलाफ चल रहे देशद्रोह के मामले में सह आरोपी बनाया गया था। पिछले महीने तीन मेंबरों वाले स्पेशल ट्रिब्यूनल ने इन तीनों को मुशर्रफ के खिलाफ चल रहे मामले में मददगार माना था। इसी फैसले को चुनौती दी गई थी। साल 2007 में संविधान को निलंबित कर इमरजेंसी लगाने के लिए मुशर्रफ पर पिछले साल दिसंबर में देशद्रोह का मुकदमा शुरू हुआ था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।