एक भारतीय पर अपने चार महीने के बच्चे को बुरी तरह पीटने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्चे के सिर में गंभीर चोटें आई है। अस्पताल में भर्ती इस बच्चे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। क्वींस निवासी 28 वर्षीय जगशीर सिंह पर गंभीर आरोप तय किए गए हैं। इनमें उसे 25 साल तक कैद की सजा हो सकती है। उसकी जमानत राशि दो लाख डॉलर (करीब 1.2 करोड़ रुपये) तय की गई है। क्वींस डिस्ट्रिक्ट रिचर्ड ब्राउन ने बताया कि आरोप पत्र के मुताबिक, बच्चे की मां रीना मल्होत्रा काम पर जाने से पहले गत 19 दिसंबर को उसे अपने पति का पास छोड़कर गई थी। सिंह ने पहले बयान में झूठी कहानी गढ़ी लेकिन पुलिस के सख्ती से पूछे जाने पर उसने सच कबूल कर लिया। सिंह ने बताया कि बच्चा चार फुट ऊंची मेज से गिर गया था। इसके बारे में उसने अपनी पत्नी को कुछ नहीं बताया। उसने स्वीकार किया कि उसने बच्चे की देखभाल में लापरवाही बरती है। मेज से गिरने के बाद बच्चे को सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही थी लेकिन उसने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।