परमाणु हथियारों पर चीन की नीति में बदलाव नहीं
(International)
चीन ने गुरुवार को कहा कि परमाणु हथियारों का पहले उपयोग न करने की उसकी नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। चीन की ओर से यह बयान लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली अंतरमहाद्वीपीय बलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने के कुछ ही दिन बाद आया है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 12 हजार किलोमीटर तक है। चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल यांग यूचिन ने मीडिया को बताया, चीन को अपनी सीमा के भीतर वैज्ञानिक परीक्षण करने का वैधानिक अधिकार है। परीक्षण किसी देश या विशेष को निशाना नहीं बना रहे हैं। अपनी अंतरमहाद्वीपीय बलिस्टिक मिसाइलों की नई पीढ़ी डीएफ-41 के संबंध में अमेरिकी मीडिया में आई खबरों पर पूछे गए सवालों के जवाब में प्रवक्ता ने उपरोक्त बातें कहीं ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।