(International)
एक एजेंसी के पालिटिकल एजेंट साहब अली शाह ने संवाददाताओं से कहा, ‘सुरक्षा बलों ने कल एक अभियान में जमरद के गुंदी इलाके में सद्दाम को मार गिराया। उसका एक साथी जिंदा पकड़ा गया है।’ तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के तारिक गेदार गुट के सदस्य सद्दाम ने 16 दिसंबर को पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल में हमले में सात हमलावरों की मदद की थी। हमले में 150 लोग मारे गये थे जिनमें अधिकतर बच्चे थे। सद्दाम पिछले साल खबर पख्तुनखवा में 11 सुरक्षाकर्मियों और आठ स्काउट की हत्या की साजिश में भी शामिल था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।