(International)
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने खुलासा किया कि राष्ट्रीय टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज उमर गुल अभी घुटने की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाये हैं और हो सकता है कि विश्व कप टीम के लिये उनके नाम पर विचार नहीं किया जाए। गुल का पिछले साल मेलबर्न में घुटने का आपरेशन किया गया था। खान ने कहा कि गुल को लेकर रिपोर्ट बहुत अच्छी नहीं है और उनके विश्व कप टीम में जगह बनाने की बहुत कम संभावना है। पिछले साल मई में आपरेशन के बाद गुल पूरी फिटनेस हासिल नहीं कर पाये। पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान उनके घुटने की चोट फिर से उबर गयी थी और उन्हें यूएई से स्वदेश लौटना पड़ा था। खान ने कहा, ‘गुल इस सत्र में घरेलू क्रिकेट में खेल रहा था और उसने कई ओवर किये लेकिन जैसे ही उन्हें राष्ट्रीय टीम में चुना गया वह फिर से फिटनेस की समस्याओं से जूझने लगे। ’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।