विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इस सप्ताहांत दक्षिण कोरिया के दौरे पर जाएंगी। वह भारत और दक्षिण कोरिया के बीच संयुक्त आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगी। 28 दिसंबर से शुरू हो रही अपनी दो दिवसीय यात्रा पर भारतीय विदेश मंत्री कोरिया के उद्योगपतियों को भारत में निवेश का न्यौता देंगी, ताकि देश का व्यापार घाटा कम हो सके। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने कहा कि सुषमा स्वराज की यात्रा से एक महत्वपूर्ण देश के साथ हमारा आदान-प्रदान बढ़ेगा, जिसे हम अपनी पूर्वी एशियाई नीति में महत्वपूर्ण मानते हैं। इस यात्रा के दौरान सुषमा स्वराज के साथ रक्षा मंत्रालय, जहाजरानी, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के साथ-साथ विदेश मंत्रालय के अधिकारी भी जाएंगे। मौजूदा समय में दोनों देशों के बीच वार्षिक कारोबार 16 अरब डॉलर है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।