क्या है मामला
इंडोनेशिया के सुराबाया शहर से सिंगापुर जा रहे एयर एशिया के विमान का रविवार को हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क टूट गया था, विमान में 162 लोग सवार हैं, एक समाचार चैनल के अनुसार, एयर एशिया के विमान क्यूजेड 8501 ने तड़के 5.20 बजे इंडोनेशिया के सुराबाया शहर से उड़ान भरी थी, विमान को सुबह 8.30 बजे सिंगापुर के चांगी हवाईअड्डे पर उतरना था, परिवहन मंत्रालय के एक अधिकारी हादी मुस्तफा दजरैद ने बताया कि कालीमंतन और बेलितुंग द्वीप के बीच विमान से संपर्क टूट गया, उन्होंने कहा कि संपर्क टूटने से पूर्व विमान ने असामान्य मार्ग से गुजरने के लिए पूछा था, अधिकारी ने कहा, "मौसम ठीक नहीं था, जिस संभावित जगह पर विमान से संपर्क टूटा, वहां मौसम खराब था, हमें अभी अभी राष्ट्रीय मौसम विज्ञान, भूभौतिकी और जलवायु एजेंसी से मौसम की रिपोर्ट मिली है." इंडोनेशिया की राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के अधिकारी टैटांग जैनुदीन ने कहा कि हो सकता है कि विमान के पायलट को खराब मौसम को झेलना पड़ा हो. इंडोनेशिया के परिवहन मंत्रालय के अनुसार, विमान संख्या क्यूजेड 8501 में 155 यात्री और चालकदल के सात सदस्य सवार हैं, मुसाफिरों में एक सिंगापुर, एक ब्रिटिश, एक मलेशियाई, तीन कोरियाई और 149 इंडोनेशियाई नागरिक शामिल हैं
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।