इमरान खान ने टीवी एंकर रेहाम खान से रचाई शादी?
(International) हालांकि, स्वतंत्र सूत्रों से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, बीते नवंबर महीने में भी इमरान खान की रेहाम खान से शादी की चर्चा हुई थी, तब इमरान खान ने शादी से इनकार किया था और उसे अफवाह करार दिया था,
लेकिन सोशल मीडिया पर एक बार फिर लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि इमरान खान अब तक खामोश हैं, खबरों के मुताबिक इमरान खान ने पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश पत्रकार रेहाम खान से शादी रचाई है,,,खबरों के मुताबिक इमरान खान ने रेहाम खान से गुपचुप तरीके से शादी की है, आपको बता दें किइमरान खान की पहली शादी जेमीना खान से हुई थी, लेकिन साल 2004 में दोनों के रास्ते अलग हो गए, जेमीना खान ब्रिटेन की एक बड़े अमीर और ताकतवर परिवार की सदस्य हैं. जेमीना अब पत्रकार हो चली हैं. जेमीना से इमरान से दो बच्चे हैं. सुलेमान और कासिम. सुलेमान की उम्र 18 साल है जबकि कासिम की उम्र 15 साल है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।