पता लगने तक जारी रहेगा विमान को खोजने का काम
(International)
इंडोनेशिया सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि लापता विमान की खोज के लिए कोई समय सीमा नहीं है और जबतक उसका पता नहीं चल जाता है तब तक अभियान जारी रहेगा. साथ ही आज इसकी खोज का दायरा बढ़ाया जायेगा. उपराष्ट्रपति और वहां की सरकार के कई वरिष्ठ लोगों ने सोमवार को पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। रविवार को इंडोनेशिया के सुराबाया से सिंगापुर के सफर पर निकली उड़ान संख्या क्यूजेड 8501 पर कुल 162 लोग सवार हैं, जिसका अब तक उसका कोई अता-पता नहीं है. इंडोनेशिया ने विमान की खोज में मदद की मांग अमेरिका से की है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय का कहना है कि इंडोनेशिया के आग्रह पर विचार किया जा रहा है. उधर, मलेशिया विमान की तलाश में इंडोनेशिया की मदद कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।