लाहौर के व्यस्त बाजार स्थित बहुमंजिला इमारत में सोमवार को आग लगने से एक महिला सहित 13 लोगों की मौत हो गई। शहर के समन्वयक अधिकारी कैप्टन (सेवानिवृत्त) उस्मान यूनुस ने बताया कि अनारकली बाजार स्थित खालिद प्लाजा में प्रवेश द्वार पर आग लगी और पांच मिनट में ही इसने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया, श्सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन और राहत दल के सदस्य पहुंचे और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। हालांकि इस दौरान दम घुटने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि घायल दो लोगों ने वेंटीलेटर पर दम तोड़ दिया।श् राहत दल के प्रवक्ता जाम सज्जाद ने हादसे में 13 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। दस लोग घायल हैं, जिनकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।