(International)
यह कवायद ऐसे समय में हुयी है जब आशंका जतायी जा रही है कि विमान समुद्र की अतल गहराइयों में समा चुका है। अमेरिका के सातवें बेड़े (यूएस सेवेन्थ फ्लीट) ने एक बयान में बताया है कि प्राधिकारियों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी रखा है। जगह की पहचान करने या हवाई अभियान संबंधी क्षमता में इजाफा के लिए अमेरिकी नौसेना करीब से इंडोनेशिया सरकार के साथ काम कर रही है। बताया गया है कि विध्वंसक पोत यूएसएस सैंपसन के जल्द ही क्षेत्र में पहुंचने की उम्मीद है और इंडोनेशिया सरकार के अनुरोध के बाद यह फैसला किया गया। पेंटागन के प्रेस सचिव रीयर एडमिरल जॉन किरबी ने कहा कि इंडोनेशिया सरकार ने एयर एशिया के विमान 8501 की तलाश के लिए अमेरिकी मदद का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि अमेरिकी विदेश विभाग के माध्यम से किए गए इस अनुरोध के विवरणों पर तालमेल हो रहा है। जहां तक मुमकिन होगा, हम मदद के लिए तैयार हैं। रविवार को उड़ान भरने के एक घंटे बाद ही सिंगापुर जा रहे इस विमान का हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क टूट गया था
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।