(International)
गूगल की ईमेल सेवा से चीन के लोगों का संपर्क काट दिया गया है। चीन की सरकार अमेरिकी कंपनी की जीमेल सेवाओं को सीमित या संभवत उस पर बैन लगाने के प्रयास करती रही है। चीन में ऐसे लोगों में जीमेल काफी लोकप्रिय है जो सरकार की नजर से बचना चाहते हैं। गूगल की ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट के आंकड़ों से पता चलता है कि चीन से जीमेल पर ऑनलाइन ट्रैफिक शुक्रवार को जबर्दस्त ढंग से नीचे आया और शनिवार को यह करीब शून्य पर आ गया। हालांकि आज इसमें मामूली बढ़त देखने को मिली। गूगल एशिया पसिफिक के प्रवक्ता ताज मिडोज ने कहा कि गूगल ने अपनी ईमेल सेवा की जांच की और हमारी तरफ से कोई तकनीकी गड़बड़ी नहीं पाई गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।