(International)
यह विमान रविवार की सुबह लापता हो गया था। हादसे का कारण अब भी रहस्य का विषय बना हुआ है। विमान में कुल 162 लोग सवार थे। इंडोनेशियाई नौसेना ने जानकारी दी है कि एक युद्धपोत ने 40 शव बरामद किए हैं और बचावकर्मियों को निरंतर और शव मिल रहे हैं तथा वे ‘फिलहाल बहुत व्यस्त’ हैं। ब्रोनियो के इंडोनिशयाई हिस्से के जावा तट के निकट समुद्री इलाके में शव मलबे के साथ बहते हुए देखे गए हैं। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के साथ ही सुराभाया में यात्रियों के रिश्तेदारें की आंखों छलक आई। और वे एक दूसरे को गले लगाकर सांत्वना देते देखे गए। विमान ने सुराभाया से ही सिंगापुर के लिए उड़ान भरी थी। इंडोनेशिया के परिवहन मंत्रालय के हवाई परिवहन के कार्यवाहक महानिदेशक जोको मुर्जातमोदो ने पुष्टि की है कि मध्य कलिमंतन के पंगकलां बन में जो मलबा मिला है वह एयर एशिया के विमान क्यूजैड 8501 का है। जोको ने कहा, ‘पुष्टि की जाती है कि यह मलबा लाल और सफेद रंग के विमान का है।’ उन्होंने बताया कि मंत्रालय की बचाव टीम को यह मलबा मिला। उन्होंने कहा, ‘अब बसरनास (राष्ट्रीय खोज और बचाव एजेंसी) के साथ तालमेल से मलबा मिलने वाली जगह पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।’ इंडोनेशिया की ‘नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी’ के प्रमुख बामबांग सोयलिस्तयो ने बताया कि वायु सेना के एक विमान ने समुद्र में एक जगह ‘छाया’ जैसा कुछ देखा जिसके बारे में माना जा रहा है कि यह विमान का मलबा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।