आम चुनावों की न्यायिक जांच को तैयार हुए शरीफ
(International)


नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली पाकिस्तान मुस्लिम लीग सरकार 2013 के आम चुनावों में कथित धांधली की स्वतंत्र न्यायिक आयोग से जांच के लिए तैयार हो गई है। योजना और विकास मंत्री अहसान इकबाल ने बुधवार को यह जानकारी दी। रेडियो पाकिस्तान के अनुसार इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और सरकार के बीच मंगलवार की रात नए दौर की बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया। यह बैठक तीन बिंदुओं पर मतभेद खत्म करने के लिए बुलाई गई थी। दोनों ही पक्षों ने इन तीन बिंदुओं के बारे में चुप्पी साध रखी है। इकबाल ने कहा कि दोनों ही पक्षों ने लचीलापन दिखाया है और उम्मीद है कि मतभेद सुलझा लिए जाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।