अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंड प्रांत में शादी के दौरान एक मकान पर रॉकेट गिरने से कम से कम 26 लोग मारे गए हैं। पुलिस प्रवक्ता फरीद अहमद उबैद ने बताया कि इस धमाके में करीब 45 लोग जख्मी भी हो गए हैं। हेलमंड में बुधवार की देर रात एक शादी समारोह चल रहा था। इसी के पास में अफगानिस्तानी सुरक्षा बलों और तालिबान के लड़ाकों के बीच गोलीबारी हो रही थी। शादी के बीच में ही रॉकेट एक मकान पर आकर गिरा। यह पता नहीं चला है कि रॉकेट सरकारी सुरक्षा बलों की ओर से छोड़ा गया था या तालिबान लड़ाकों की ओर से। प्रांतीय परिषद के सदस्य बशीर अहमद शकीर ने कहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 तक और घायलों की संख्या 60 तक पहुंच सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।