(International)
अधिकारियों ने बताया कि इस जल-आपदा से निपटने के लिए ज्यादा उपाय किए जा सकते थे। इस तूफान के कारण मरने वालों की संख्या देश में आए पिछले बड़े तूफान सुपर चक्रवात हाग्युपिट के मृतकों की संख्या का लगभग तीन गुना है। हाग्युपिट पिछले माह आया था। हालांकि पिछली बार किए गए सुरक्षा उपायों के चलते अब आए जियांग्मी तूफान से उतना अधिक नुकसान नहीं हुआ, जिसकी आशंका थी। नागरिक सुरक्षा प्रमुख अलेक्जेंडर पामा ने आज स्वीकार किया कि मीडिया के जरिए और अधिक चेतावनियां प्रसारित की जा सकती थीं। उन्होंने डीजेडएमएम रेडियो को बताया, ‘संभवत: हमने (पर्याप्त चेतावनियां) मीडिया में जारी नहीं कीं।’ हालांकि उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने चेतावनियों को नजरअंदाज किया और अपने घर छोड़ने से इंकार कर दिया। या फिर तूफान के बावजूद समुद्र में चले गए। 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार की हवाओं वाला जियांग्मी दक्षिणी और मध्य फिलिपीन में इस सप्ताह के शुरू में पहुंचा था। इसने उन क्षेत्रों को प्रभावित किया, जो देश को नुकसान पहुंचाने वाले तेजी से बदलते मौसम से अछूते थे। इस तूफान ने 1 लाख 20 हजार लोगों को प्रभावित किया है, जिनमें से 80 हजार लोगों को निकाला जा चुका है। फिलिपीन में हर साल लगभग 20 तूफान आते हैं और इनमें से कई बेहद घातक होते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।