इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने आसानी से जीता प्राइमरी वोट : प्रवक्ता
(International) पार्टी की प्रवक्ता नोगा काट्ज़ ने आज बताया, ‘करीब 60 प्रतिशत मत पत्रों की गिनती हुई, जिनमें से नेतन्याहू ने 80 प्रतिशत मत हासिल किए और उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी डैनी डैनन को 20 प्रतिशत मत मिले।’ 2009 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नेतन्याहू चौथी बार यह पद पाने की दौड़ में शामिल हैं। पहली बार उनका कार्यकाल 1996-1999 तक रहा था। आम चुनाव 2017 के आखिर में होने थे लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन टूटने से नेतन्याहू ने चुनाव की तिथि पहले कर दी। आगामी राष्ट्रीय चुनाव में लिकुड को विपक्षी लेबर पार्टी से और पूर्व न्यायाधीश तिजिपी लिवनी की पार्टी हा तनुआह से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना बताई जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।