मिस्त्र की सर्वोच्च अदालत ने टेलीविजन चैनल अल जजीरा के तीन पत्रकारों की जेल की सजा रद कर उनके विरुद्ध दोबारा मुकदमा चलाने के आदेश दिए हैं। अदालत ने कहा कि पिछली बार मुकदमे में कई खामियां थीं। गौरतलब है कि चैनल के लिए काम करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पीटर ग्रेस्टे, कनाडा मूल के मिस्त्र नागरिक मोहम्मद फहमी और मिस्त्र के बहेर मोहम्मद को सात से 10 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। उन पर प्रतिबंधित मुस्लिम ब्रदरहुड का प्रचार प्रसार करने और मिस्त्र सरकार के बारे में झूठी खबरें प्रसारित करने का आरोप था। कोर्ट ने सजा को रद करते हुए दोबारा मुकदमा चलाने का आदेश दिया है। पत्रकारों पर चलाए गए मुकदमे की मानवाधिकार समूहों और पश्चिमी देशों की सरकारों द्वारा निंदा के बाद संयुक्त राष्ट्र ने मिस्त्र की न्यायिक स्वतंत्रता को लेकर सवाल उठाया था। फैसले से कतर और मिस्त्र के बीच तनाव पैदा हो गया था। अल जजीरा का मुख्यालय कतर में है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।