मर्केल ने जनता से इस्लाम विरोधी रैलियों से दूर रहने को कहा
(International)



जर्मनी में चल रही इस्लाम विरोधी रैलियों ने देश के शीर्ष नेतृत्व की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसका असर चांसलर एंजेला मर्केल के नववर्ष संदेश में भी दिखा। उन्होंने अपने बधाई संदेश में जनता को इस्लाम विरोधी प्रदर्शनों से दूर रहने की चेतावनी दी है। दरअसल, सितंबर, 2014 के अंतिम दिनों से ही पूर्वी जर्मनी के ड्रेसडेन में हर सोमवार को इस्लाम विरोधी प्रदर्शन किए जा रहे हैं। दक्षिणपंथी गुट पैट्रियाटिक यूरोपियन्स अगेंस्ट इस्लामाइजेशन ऑफ द वेस्ट (पीईजीआइडीए) द्वारा संचालित इस प्रदर्शन में लोगों की मौजूदगी बढ़ती जा रही है, जो जर्मन प्रशासन के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।