दक्षिण कोरिया से बातचीत को राजी हुए किम जोंग-उन
(International)



नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन ने एक आश्चर्यजनक पहल करते हुए नए साल के अपने संदेश में कहा है कि वह साउथ कोरिया के साथ उच्च स्तरीय वार्ता करने को तैयार हैं। साउथ कोरियाई मीडिया के मुताबिक, किम ने साउथ कोरिया के प्रेजिडेंट पार्क ग्यून हाई से शिखर वार्ता का जिक्र कर रहे थे। गौरतलब है कि इससे पहले 2007 में प्योंगयांग में दोनों देशों के बीच शिखर वार्ता हुई थी। इसमें साउथ कोरिया के दिवंगत राष्ट्रपति रो मू-ह्यूं और नॉर्थ कोरिया के दिवंगत नेता किम जोंग द्वितीय ने भाग लिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।