‘कराची से कोई बोट भारत की ओर नहीं गया’
(International)
पाकिस्तान ने समंदर में बोट उड़ाने को लेकर भारत के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता तसनीम असलम ने कहा कि कराची की ओर से कोई बोट भारत की ओर नहीं गया। पाकिस्तान ने उल्टे भारत पर ये आरोप लगाया कि पाकिस्तान को बदनाम करने की नीयत से भारत ऐसा कर रहा है। गौरतलब है कि 3 दिसंबर को पोरबंदर में पाक का एक बोट भारत की सीमा में आते हुए पकड़ा गया था। ये नाव अरब सागर में भारत के पोरबंदर की तरफ तेजी से बढ़ रही थी। जब कोस्ट गार्ड ने इसे रोका तो नाव में बैठे चार लोगों ने खुद को उड़ा लिया। लेकिन पाकिस्तान आज ऐसी किसी भी वोट के आने से इनकार कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।