वियतनाम के तट पर डूबा मालवाहक जहाज, 18 की मौत
(International) मनीला में जारी एक वक्तव्य में फिनीपीन के विदेश विभाग ने बताया कि मलेशिया से चीन की ओर जा रहा जहाज शुक्रवार को डूब गया था। अब तक दो शव बरामद किए गए हैं और बाकियों को खोजने का काम जारी है। वक्तव्य में कहा गया है कि जहाज पर जीवित बचा इकलौता व्यक्ति जहाज का प्रधान रसोईया है। खराब मौसम के चलते कल बचाव अभियान को रोकना पड़ा। बचाव अभियान में लाइबेरिया, ओमान, सिंगापुर और चीन के पोत मदद कर रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।