श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले बढ़ी हिंसा
(International)
श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले ताबड़तोड़ हिंसात्मक घटनाएं बढ़ गई हैं। चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे को चुनौती दे रहे मैत्रीपाल श्रीसेना के तीन समर्थकों को सोमवार गोली मार दी गई। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गोलीबारी की यह घटना रतनपुरा जिले की है। श्रीसेना के समर्थक रैली के लिए स्टेज तैयार कर रहे थे, जब कुछ हमलावरों ने उनपर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। मीडिया रिपोर्टो के अनुसार जिले की एक अदालत ने राजपक्षे प्रशासन के एक उप-मंत्री और दो स्थानीय पार्षदों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।