बांग्लादेश में सरकार और विपक्षी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प
(International)

बांग्लादेश में विवादित चुनावों के एक साल पूरा होने पर सोमवार को सत्तारुढ़ अवामी लीग और विपक्षी बांग्लादेश नैशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के समर्थक भिड़ गए। बीएनपी के चार समर्थकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दोनों पक्षों के 200 से ज्यादा समर्थक इन झड़पों में घायल हो गए। प्रशासन को स्थिति संभालने के लिए पैरामिलिट्री लगानी पड़ी है। इसके बाद विपक्षी नेता खालिदा जिया ने बेमियादी बांग्लादेश बंद का आह्वान किया। पुलिस के मुताबिक, उत्तरपश्चिमी नाटोर जिले में झड़पों में दो युवकों की मौत हो गई। कंसात कस्बे में, पुलिस और सीमा सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़पों में घायल एक प्रदर्शनकारी ने दम तोड़ दिया। उत्तरपश्चिमी राजशाही में बीएनपी के चैथे समर्थक की मौत हुई, जहां पुलिस पर हमला करने वाले सैकडों प्रदर्शनकारियों पर सैकडों राउंड गोलियां चलाई गईं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।