चालीस साल बाद फ्रांस में हुए अब तक के सबसे बड़े आतंकी हमले में मारे गए 10 पत्रकारों और दो पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों लोग पूरे देश में सड़कों पर उतर आए। पेरिस में रात का तापमान शून्य से भी कम होने के बावजूद हजारों लोगों की भीड़ रिपब्लिक स्क्वॉयर पर जुटी। इस बीच, सभी धर्मों के प्रमुखों की बृहस्पतिवार को एक आपात बैठक बुलाई गई है। वहीं, इस हमले के विरोध में शनिवार को पेरिस में एक बड़े प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। रिपब्लिक स्क्वॉयर पर देर रात तक लगभग 10 हजार पहुंचे। लोगों के हाथों में एकजुटता दिखाने वाले बैनर और तख्तियां थी। इनमें ज्यादातर पर लिखा हुआ था श्मैं शरली एब्डो हूंश्। कुछ लोग श्नहीं डरेश् के बोर्ड भी लिए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।