यमन की राजधानी सना में एक पुलिस अकेडमी के बाहर बुधवार को एक गाड़ी में हुए विस्फोट में 50 लोगों की मौत हो गई, जबिक दर्जनों लोग घायल हुए हैं। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि जिस समय विस्फोट हुआ, उस समय सैकड़ों सैनिक अकैडमी के अंदर जाने के लिए सुबह सात बजे के करीब कतार में खड़े थे। सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि विस्फोट में तकरीबन 50 लोगों की मौत हो गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि एक मिनी बस अकैडमी के मेन गेट की ओर बड़ी तेजी से आई और विस्फोट हो गया। विस्फोट की आवाज पूरे शहर में सुनाई दी। विस्फोट के बाद इलाके में गोलीबारी की भी आवाज सुनाई दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।