दलाई लामा और चीन आपस में सीधी वार्ता करें : अमेरिका
(International) विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने कल अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘हम लंबे समय से चीन सरकार और दलाई लामा या उनके प्रतिनिधि के बीच बिना किसी पूर्व शर्त के सीधी और ठोस वार्ता करने की हिमायत करते रहे हैं।’ दूत भेजे जाने की खबरों से जुड़े एक सवाल पर साकी ने कहा, ‘हमारा मानना है कि चीन के सभी लोगों को वार्ता के परिणाम से लाभ मिलेगा और चीन सरकार से अनुरोध करते हैं कि अवसर का इस्तेमाल दलाई लामा के साथ वार्ता आगे बढ़ाने में करना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने खबरें देखी है। मुझे इस पर कोई पुष्टि नहीं मिली है।’ हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रहने वाले दलाई लामा तिब्बत के लिए स्वायत्ता को और अधिक करना चाहते हैं। वह 1959 से निर्वासन में हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।