शार्ली अब्दो अगले हफ्ते अपने समय पर फिर निकलेगी। पत्रिका का अगला अंक बुधवार को प्रकाशित होगा और इसकी दस लाख प्रतियां छापी जाएंगी। हमले में जीवित बचे स्तंभकार पैट्रिक पेलू ने बताया कि पत्रिका अगले हफ्ते फिर निकलेगी ताकि हमलावरों को यह बताया जा सके कि वे जीत नहीं सकती। उन्होंने बताया कि पत्रिका के जीवित कर्मचारी जल्द ही मिलेंगे। पत्रिका के वकील रिचर्ड मालका ने बताया कि इस बार 10 लाख प्रतियां प्रकाशित की जाएंगी। आमतौर पर इस पत्रिका की 60 हजार प्रतियां ही निकलती हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पत्रिका आठ पृष्ठों की होगी। पिछला अंक 16 पन्ने का था। पत्रिका के ताजा अंक को शार्ली अब्दो के मुख्यालय के सामने रखा जाएगा जो फिलहाल हमले के बाद बंद है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।