इमारत में बंधकों के साथ छिपे हमलावर, आतंकियों ने कहा- हम शहीदों की तरह मरेंगे
(International) स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार सवार हमलावार और कोई नहीं बल्कि क्वाचि ब्रदर्स हैं जिसने पेरिस में चार्ली हेबदो मैग्‍जीन के कार्यालय पर बुधवार को हमला किया था। पेरिस से 80 किलोमीटर दूर एक औ़द्योगिक क्षेत्र के एक बिल्डिंग में दोनों हमलावर छिपे हुए हैं। जिस बिल्डिंग में दोनों हमलावर छिपे हुए हैं, उसके चारों ओर फ्रांस की पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। बताया जा रहा है कि कुछ बंधक भी उसी बिल्डिंग के अंदर ही हैं। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर मौजूद है। इलाके में तेज बारिश हो रही है। पुलिस से बचने के लिए हमलावर एक इमारत में दाखिल हो गए। आतंकी जिस इमारत में छिपे हैं वह औद्योगिक इलाका है। आतंकियों के साथ पुलिस की बातचीत चल रही है। कार में क्वाचि ब्रदर्स के छिपे होने की खबर है। फायरिंग में दो लोगों के मारे जाने और 20 लोगों के घायल होने की खबर है। तलाशी अभियान में लगे हेलीकॉप्टर ने हमलावरों को घेर लिया है। फ्रांस में लगातार तीसरे दिन गोलीबारी होने की खबर है। उत्तर पूर्व पेरिस में शुक्रवार को एक कार पर चार्ली हेबदो मैग्जीन के कार्यालय पर हमला करने वालों संदिग्‍धों ने गोलीबारी की है। जानकरी के अनुसार, एक व्यक्ति को बंधक बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार का पीछा करने के दौरान यह गोलीबारी हुई है। हमलावर कार चोरी कर भाग रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, डेमारर्टिन एन गोएले शहर से कम से कम एक व्‍यक्ति को बंधक बना लिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।