(International)
अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट खबर के सुंदाना तीरा क्षेत्र के एक परिसर में हुआ जहां तालिबान आतंकियों के ठिकाने हैं। क्षेत्र के एक अधिकारी ने विस्फोट और इसमें हुई मौतों की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि विस्फोट के सही प्रकार का पता नहीं चला है, लेकिन सुरक्षा कदमों के बिना अवैध रूप से विस्फोटकों का भंडार रखने के कारण अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। खबर के हिस्से लश्कर ए इस्लाम आतंकी संगठन के मंगल बाग द्वारा नियंत्रित हैं। खबर पख्तूनख्वा की सरकार ने बाग पर एक करोड़ रूपये के इनाम की घोषणा कर रखी है। पाकिस्तानी सेना ने पिछले साल क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। अब तक 200 से अधिक आतंकवादी मारे जा चुके हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।