पाकिस्तान: कराची में बस और तेल टैंकर में भिड़ंत में 57 लोगों की मौत
(International) कराची के आयुक्त शोएब सिद्दीकी ने बताया कि यह हादसा आज सुपर हाईवे पर हुआ, उस समय बस कराची से शिकारपुर की ओर जा रही थी और वह तेल टैंकर से टकरा गयी, सिद्दीकी ने प्रेट्र को बताया, ‘‘ यह दोनों वाहनों के चालकों की गलती से हुआ क्योंकि दोनों ही वाहन तेज गति से जा रहे थे और बस यात्रियों से भरी हुई थी और उसकी छत पर भी लोग सवार थे.’’ जिन्नाह पोस्ट ग्रेज्युएट मेडिकल सेंटर (जेपीएमसी) के आपात विभाग प्रभारी सिमी जमाली ने बताया कि महिलाओं समेत 57 शवों तथा चार घायलों को जिन्नाह अस्पताल लाया गया है, अस्पताल में आपात स्थिति घोषित कर दी गयी है, बस के भीतर 60 से 70 लोग सवार थे तथा बस में आग लगने के बाद पीछे बैठे लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों से बाहर कूद गए, हादसे में जिंदा बचे एक व्यक्ति ने एक न्यूज चैनल को बताया कि यात्री बस ठसाठस भरी हुई थी और चालक भी तेज रफ्तार से बस चला रहा था, उन्होंने बताया कि चालक नियंत्रण खो बैठा और जब तेल टैंकर का चालक गलत दिशा से आकर नियंत्रण खो बैठा तो बस का चालक घबरा गया, टेलीविजन चैनलों की फुटेज में दिखाया गया है कि दोनों वाहनों में आग लगी हुई है और राहत एवं बचाव कर्मी तथा दमकल गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं, सिंध प्रांत में सड़कों की हालत बेहद खराब है और पुलिस द्वारा जांच में गफलत बरते जाने के कारण चालक रात में तेज गति से वाहन चलाते हैं, पिछले वर्ष इसी प्रकार के हादसे में करीब 57 लोग सुपर हाईवे पर ही खरपुर के समीप कोयले से लदे एक ट्रक से बस के टकरा जाने के कारण मारे गए थे

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।