(International)
देश में तीन दिन में आतंकी हमलों में 17 लोगों की जान जा चुकी है। रक्तपात करने वाले तीनों हमलावर मारे जा चुके हैं। इन हमलावरों ने एक व्यंग्य समाचार पत्र शार्ली हेब्दो के कार्यालय में हमला कर 12 लोगों को मार डाला था। उसके अगले दिन पेरिस में कोशेर के एक सुपरमार्केट में तथा अन्य जगहों पर लोगों को बंधक बनाया गया और गोलीबारी में पांच लोग मारे गए। बहरहाल, फ्रांस में लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि लोग हिंसा के दहशत से उबरने का प्रयास कर रहे हैं जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। बंधक बना कर लोगों के मारे जाने और कार्टूनिस्टों की हत्या को लेकर देश में शोक व्याप्त है। सुरक्षा बलों को राजधानी में, आसपास, पूजा स्थलों और पर्यटन स्थलों पर तैनात किया गया है। चरमपंथियों के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए एक व्यापक शक्ति प्रदर्शन की भी तैयारी की जा रही है जो शायद कल हो सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।