आतंकी हमले के बाद पैगंबर मोहम्मद के कार्टून के साथ आएगी मैगजीन शार्ली एब्डो
(DELHI, International) मैगजीन के दफ्तर पर हमले के बाद इसका यह पहला ईश्यू होगा। इस ईश्यू को बुधवार को जारी किया जाएगा। मैगजीन के नए ईश्यू की 10 लाख कॉपियां कई भाषाओं में प्रकाशिक की जाएंगी। इसका ऑनलाइन कवर तैयार कर लिया गया है। गौरतलब है कि मैगजीन ने पहले भी पैगंबर मोहम्मद के कार्टून प्रकाशित किए थे, जिसके बाद इस पर हमला हुआ था। कुछ मुस्लिम संगठनों ने भी पैंगबर के कार्टून छापने को ईशनिंदा करार दिया था। सोमवार को मैगजीन के वकील ने कहा कि इस ईश्यू में पैगंबर मोहम्मद के कार्टून जरूर होंगे। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह मैगजीन के दफ्तर में घुसकर दो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके तीसरे दिन पुलिस उन हमलावरों को पकड़ पाई थी। हमलावरों कुछ लोगों को बंधक बनाकर छुप गए थे, जिससे पुलिस मुठभेड़ में कई बंधकों की मौत भी हो गई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।