एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, इसका ऑनलाइन कवर सोमवार शाम तक तैयार कर लिया गया था। गौर हो कि इस मैग्जीन ने पहले भी पैगम्बर मोहम्मद के कार्टून प्रकाशित किए थे, जिसके बाद इस पर हमला हुआ था। कुछ मुस्लिम संगठनों ने भी पैगम्बर के कार्टून छापने को ईशनिंदा करार दिया था। सोमवार को मैगजीन के वकील ने कहा कि इस अंक में पैगम्बर मोहम्मद के कार्टून जरूर होंगे। मैग्जीन के वकील रिचर्ड मल्का ने फ्रेंच रेडियो से बातचीत में कहा कि आने वाले एडिशन में अन्य विषयों के साथ निश्चित तौर पर पैगम्बर मोहम्मद पर भी व्यंग्य किया जाएगा। इसका मकसद स्टाफ द्वारा यह दिखाना है कि चरमपंथी उन्हें चुप नहीं कर सकेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।