क्रिकेटर से राजनीति में आए पाकिस्तान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान को उस समय बड़ी शर्मींदगी झेलनी पड़ी जब पेशावर के आर्मी स्कूल में उन्हें जाने से रोक दिया गया। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक आज इमरान उस स्कूल के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे जिसमें आतंकियों ने कुछ दिन पहले भीषण नरसंहार करते हुए 142 बच्चों की निर्मम हत्या कर दी थी। 16 दिसंबर की आतंकी हमले के बाद के बाद सोमवार को ही स्कूल खुला था और बुधवार को इमरान वहां पहुंच गए। लेकिन वहां पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों ने इमरान वापस जाओ का नारा लगाते हुए उन्हें स्कूल के अंदर नहीं घुसने दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।