एक प्रमुख विश्व अधिकार संस्था ऐमनेस्टी इंटरनैशनल ने अमेरिकी प्रेजिडेंट बराक ओबामा से अपील की है कि वह अपने भारत दौरे में, 1984 में हुई भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों का मामला भारत सरकार के सामने उठाएं। ओबामा रिपब्लिक डे समारोह के चीफ गेस्ट के तौर पर भारत आएंगे। ऐमनेस्टी इंटरनैशनल यूएसए की चीफ ऑफ स्टाफ मार्ग्रेट हुआंग ने ओबामा को लिखे पत्र में कहा कि मेरा आपसी अपील है कि आप पीएम नरेंद्र मोदी के सामने यह मुद्दा उठाएं। साथ ही त्रासदी स्थल की सफाई और पीड़ितों की जारी स्वास्थ्य समस्या के हल के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में एक संयुक्त बयान जारी करें। इसके अलावा हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना सुनिश्चित करें। यह लेटर 12 जनवरी को भेजा गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।