शार्ली अब्दो की तीस लाख प्रतियां बिकीं
(International)

आतंकी हमले के बाद फ्रांस की साप्ताहिक कार्टून पत्रिका शार्ली अब्दो का पहला अंक बुधवार को प्रकाशित हुआ। पहले पृष्ठ पर मुहम्मद साहब के कार्टून वाले इस अंक को खरीदने के लिए पूरा फ्रांस उमड़ पड़ा। इसकी 30 लाख प्रतियां देखते ही देखते बिक गई। मुहम्मद साहब का कार्टून छापना इस्लाम के खिलाफ माना जाता है। इसी विवाद से चर्चा में आए इस पत्रिका के आठ पत्रकार और कार्टूनिस्ट सहित 12 लोगों की पिछले हफ्ते इस्लामी आतंकियों ने हत्या कर दी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।