अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में पहली बार एक भारतीय अमेरिकी व्यवसायी को मानव संसाधन विकास विभाग का मंत्री नियुक्त किया गया है। मैरीलैंड के गवर्नर लैरी होगान ने सैम मल्होत्रा को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्रमुख के पद पर नियुक्त किए जाने का ऐलान किया। मल्होत्रा ने कहा, श्मैं मानव संसाधन विभाग के मंत्री के तौर चुनौतियों का सामना करने तथा गवर्नर होगान के नीतिपरक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए तैयार हूं ताकि मैरीलैंड के लोगों के लिए काम किया जा सके। मानव संसाधन विभाग में 6,500 कर्मी हैं और विभाग का जिम्मा राज्य के कल्याणकारी कार्यक्रमों का निरीक्षण करना है। इस विभाग का बजट करीब 2.7 अरब डॉलर सालाना है जिसमें संघीय कोष शामिल हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।