यूएस और ब्रिटेन का पाकिस्तान को फरमान
(International)
मुंबई हमले का मास्टर माइंड जकीउर रहमान लखवी अब भारत के शिकंजे में आ सकता है. अमेरिका और ब्रिटेन ने इस बाबत पाकिस्तान को फरमान जारी किया है कि वह लखवी को भारत को सौंप दे. अमेरिका और ब्रिटेन का मानना है कि ऐसा करने से दोनों पड़ोसी देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध बेहतर हो सकेंगे.इस्लामाबाद हाई कोर्ट में सोमवार को लखवी (54) की जमानत याचिका पर सुनवाई थी. इस दौरान अभियोजन ने कोर्ट को बताया कि दोनों देशों ने लखवी को भारत को सौंपने की मांग की है. हालांकि, गृह मंत्रालय में मौजूद एक सूत्र ने बताया कि अमेरिका और ब्रिटेन ने पड़ोसी देशों के साथ संबंध बेहतर करने के लिए नवाज सरकार से लखवी को या तो भारत को सौंपने या उसकी स्वतंत्र सुनवाई के लिए उन्हें सौंपने को कहा है. साल 2008 के मुंबई हमले में विभिन्न देशों के कई नागरिक मारे गए थे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।