आजमगढ़ में जन्मे मशहूर भारतीय-अमेरिकी उद्यमी फ्रैंक इस्लाम को प्रतिष्ठित मार्टिन लूथर किंग जूनियर पुरस्कार से नवाजा गया है। महान नेता की विरासत को दर्शाने वाला यह सम्मान फ्रैंक को उनकी मुहिम श्सपनों को जिंदा रखनेश् के लिए प्रदान किया गया है। इस्लाम को रविवार को मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष हैरी जॉनसन ने यह पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर इस्लाम ने कहा, मार्टिन लूथर किंग और महात्मा गांधी के बीच अमिट रिश्ता था। किंग 1954 में भारत दौरे पर गए थे और उन्होंने गांधी से अहिंसा आंदोलन की सीख ली थी। एक भारतीय-अमेरिकी के रूप में किसी महान नेता की याद में सीधे तौर पर या अप्रत्यक्ष तौर पर उन्हें सम्मानित करने वाला यह पुरस्कार पाकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस्लाम ने किंग और गांधी को अपना मार्गदर्शक करार दिया। इस पुरस्कार की शुरुआत 1991 में मार्टिन लूथर किंग जूनियर और महान नेता डोरोथी आइ हाइट की याद में की गई थी, जिनका प्रभाव देश और विदेश दोनों जगह रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।