पिछले महीने सिडनी और हालिया पेरिस व बेल्जियम की आतंकी घटनाओं के बाद एक प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ ने आगाह किया है कि इस साल आतंकी हमले बढ़ सकते हैं। क्योंकि आतंकवाद की प्रकृति में बदलाव हो रहा है। मसलन छोटे पैमाने पर यानी एक दो लोग आतंकी हमलों को अंजाम दे सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया नेशनल यूनिवर्सिटी से जुड़े आतंकवाद रोधी विशेषज्ञ क्लार्क जोन्स ने बताया कि हिंसक कट्टरपंथियों की ओर से और हमले के खतरों को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। आतंकवादियों के छोटे-छोटे समूह भी हमलों को अंजाम देने का दुस्साहस करने लगे हैं। अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के समूह में शामिल जोन्स ऑस्ट्रेलिया के पहले सेंटर फॉर इंटरवेंशन एंड काउंटरिंग वायलेंट एक्स्ट्रीमिज्म (सीवीई) के गठन पर काम कर रहे
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।