प्रतिबंधित आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने एक वीडियो जारी कर दो बंधकों की रिहाई के लिए 200 मिलियन की मांग की है। आतंकियों की वेब साइट पर जारी इस वीडियो में जापान के दो बंधकों की रिहाई के लिए यह मांग की गई है। वीडियो में कहा गया है कि यदि उन्हें तय समय के अंदर यह रकम नहीं मिली तो वह दोनों बंधकों को जान से मार देंगे। इसके अलावा उसने जापान सरकार से अमेरिका का साथ न देने की भी मांग की है। आतंकियों द्वारा इसके लिए जापान को 72 घंटों का समय दिया गया है। वीडियो में आईएस का काले कपड़े पहने हुए एक आतंकी हाथ में चाकू लिए दिखाई दे रहा है, जबकि दो बंधक नारंगी रंग के कपड़ों में घुटने के बल नीचे बैठे हुए हैं। इसमें वीडियो में आईएस आतंकी जापान की जनता से अपनी सरकार पर अमेरिका का साथ ने देने के लिए दवाब डालने को कह रहा है। उसका कहना है कि जापान आईएस के खिलाफ अमेरिका का साथ देने से बाज आए, नहीं तो उसको अंजाम भुगतने होंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।