आतंकी हमले पर अमेरिका की चेतावनी के बाद भी पाकिस्तान हेकड़ी दिखाने से बाज नहीं आ रहा है। अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत जलील अब्बास जिलानी ने भारतीय मीडिया में आई इन रिपोर्टो को आधारहीन करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद दौरे के वक्त अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने आतंकवाद के खिलाफ उनके देश द्वारा उठाए गए कदमों की तारीफ की थी। पाकिस्तान के पुराने रिकार्ड को देखते हुए वाशिंगटन ने हाल में स्पष्ट शब्दों में कहा था कि ओबामा की यात्रा के दौरान सीमा पार से भारत पर किसी तरह का आतंकी हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ओबामा गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर नई दिल्ली पहुंच रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।