इराक को गैर घातक सैन्य उपकरण देगा कनाडा
(International)
आतंकी सगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकियों से सामना करने के लिए कनाडा इराक को गैर घातक सैन्य उपकरण की मदद देगा। कनाडा के रक्षा मंत्री रोग निकोल्सन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उपकरण के इस पैकेज में कोट, ऊनी शर्ट, जैकेट, पैंट सहित छह हजार चीजें मौजूद रहेंगी। रक्षा मंत्री ने यह घोषणा लंदन में आयोजित होने वाली एक बैठक के लिए रवाना होने से पहले की है। बैठक में विभिन्न देशों और संगठनों के 23 प्रतिनिधि अमेरिका के नेतृत्व में आईएस का सामना करने के लिए किए गए प्रयासों पर चर्चा करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।