सलमान अजीज होंगे सऊदी अरब के नए बादशाह
(International)
सऊदी अरब के बादशाह अब्दुलाह बिन अब्दुलअजीज का इंतकाल हो गया है। शुक्रवार तड़के उनके निधन की पुष्टि की गई, वह 90 साल के थे और पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। शाह अब्दुल्लाह के सौतेले भाई सलमान इब्न अब्दुल अजीज सऊदी अरब के नए बादशाह होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाह के निधन पर श्रद्धांजलि दी है। सऊदी अरब के सरकारी टीवी चैनल ने शुक्रवार सुबह कुरान की तिलावत रोक कर शाह अब्दुल्लाह के निधन की सूचना दी। बता दें कि अब्दुल्लाह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें दिसंबर में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कई दिनों से ट्यूब के जरिए ऑक्सीजन दी जा रही थी। रॉयल कोर्ट से जारी एक बयान में कहा गया कि क्राउन प्रिंस सलमान अब सऊदी के नए बादशाह होंगे। शाह अब्दुल्लाह को साऊदी अरब में कुछ राजनीतिक सुधारों के लिए जाना जाता है। उन्होंने देश में स्थानीय निकाय चुनावों में महिलाओं को वोट देना का अधिकार दिया था। इसके लिए शाह की पूरे विश्व में प्रशंसा हुई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।