आतंकवादी संगठन आईएस दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स को सिर कलम करने की धमकी दी है. अपने ताजा वीडियो में आतंकी संगठन ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को व्हाइट हाउस में घुसकर हमला करने की धमकी दी है. साथ ही कहा है कि वह ओबामा का सिर कलम कर देंगे और अमेरिका को मुस्लिम राष्ट्र बना देंगे.दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस ने एक नया वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में आतंकियों ने ऐलान किया है कि वह अमेरिका को भी इस्लामिक स्टेट बना देंगे. ताजा वीडियो में तीन नकाबपोश आतंकी घुटने के बल बैठे एक कुर्दिश लड़ाके के साथ दिख रहे हैं. वीडियो में आतंकियों ने कहा है कि हम अमेरिका आ रहे हैं. व्हाइट हाउस में घुसकर ओबामा का सिर कलम कर देंगे. हम पूरे अमेरिका को इस्लामिक स्टेट बना देंगे.वीडियो में आतंकियों ने अमेरिका के साथ ही फ्रांस और बेल्जियम को भी हमले की धमकी दी है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।